मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने आगामी त्योहारों को लेकर जिला पंचायत के सभागार में पीस कमेटी और अधिकारियों के साथ बैठक की है। डीएम ने आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश मूर्ति विसर्जन, बारावफात, नवरात्रि, दशहरा आदि त्योहारों को लेकर तमाम व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। डीएम ने बरासत में खराब हुई सड़कों को भी सहीं कराने के निर्देश दिए है।
डीएम ने सभी पीस कमेटी के सदस्यों से कहा कि यह माह बहुत ही पवित्र है। जिसमें आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश मूर्ति विसर्जन तथा बारावफात आदि त्यौहारों को मनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की भावना को समझते हुए आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक से मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा ना डाली जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पहले से देख ले। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूसों के निर्धारित मार्गो से ही निकाले जाए। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस वाले मार्गों पर जुलूस के दिन संबंधित अधिकारी स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जुलूसों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पीस कमेटी सदस्यों से कहा कि जुलूसों को जिन मार्गो से पहले से निकालते चले आ रहे हैं,उसी मार्ग से जुलूसों को निकाला जाए। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट ना किया जाए, अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। यदि कोई घटना संज्ञान में आती है तो उच्च अधिकारियों को उसकी जानकारी दी जाए। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।







