Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » लाखों रुपए की 66केवी लाइन हो गई चोरी, मामले को दबाने का प्रयास

लाखों रुपए की 66केवी लाइन हो गई चोरी, मामले को दबाने का प्रयास

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में आ रही 66केवी लाइन का लाखों रुपए का तार चोरी हो गया है। चोरों ने करीब 12 टावर से लगभग चार किलोमीटर का तार चोरी किया है। इस तार की कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो विभागीय अधिकारी इस मामले को दबाने में लगे हुए है। एसई के आदेश के बाद भी एक्सईएन तृतीय ने इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। एक्सईएन तृतीय अंकुर कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के दौरान शहर में मेरठ रोड क्षेत्र में 66केवी लाइन का बडा टावर गिर गया। यह 66केवी की लाइन रिजर्व लाइन बताई जा रही है। इस टावर को समय रहते हुए सहीं नहीं कराया गया। इस बीच करीब 12 टावर की 66केवी लाइन चोरी हो गई। करीब चार किलोमीटर तार चोरी होना बताया जा रहा है। 66केवी लाइन का तार काफी महंगा है। इस तार की कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है। हालाकि विभागीय अधिकारी चोरी तार की कीमत करीब 3.20 लाख रुपए बता रहे है। इस मामले में कार्रवाई करने के बताए इसे दबाने का प्रयास अधिक किया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया

शहरी क्षेत्र में 66केवी रिजर्व लाइन है। करीब 12 टावर से लगभग चार किलोमीटर तार चोरी हो गया है। जिसकी कीमत करीब 3.20 लाख रुपए है। इस मामले में एक्सईएन तृतीय अंकुर कुमार को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे।
मनोज कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता

एक्सईएन तृतीय ने बताया

66केवी लाइन चोरी होने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मेरे द्वारा इस मामले में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई है।
अंकुर कुमार, एक्सईएन तृतीय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल