Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चेयरपर्सन ने 86 लाख से हुए निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

चेयरपर्सन ने 86 लाख से हुए निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा शहर के तीन वार्डों में पांच सीसी रोड और एक बडे नाले का निर्माण कार्य कराया गया है। इन सभी कार्यों पर पालिका के द्वारा करीब 86 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उक्त सभी विकास कार्यों का लोकार्पण किया है।
मदीना चौक से बझेडी अंडर पास कांवड मार्ग पर पानी की निकासी को लेकर हालात काफी खराब बने हुए थे। कांवड मार्ग पर जलभराव होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। नगर पालिका ने यहां पर 15वें वित्त के करीब 40 लाख की धनराशि से सीसी नाले का निर्माण कराया है। यह नाला करीब 390 मीटर बना है। वार्ड 52 में भी दो दो सीसी रोड, नाली का निर्माण कराया है। वार्ड संख्या 41 में आदर्श कालोनी में आठ लाख से सीसी रोड बनाई गई है। वार्ड संख्या 26 साकेत कालोनी मुख्य मार्ग और ब्रह्मपुरी में करीब 30 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य कराया गया है। चेयरपर्सन ने इन सभी विकास कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया है। इस दौरान सभासद अमित कुमार, रवि पाल, विष्णु दत्त शर्मा, पुष्पेन्द्र तोमर, सभासद देवेश कौशिक, डॉ. अशोक सिंघल, अशोक त्यागी, राजेश गुप्ता, संजय गौतम, डॉ. संजीव गौतम, संदीप वत्स, आदेश गौतम, ज्योत्सना, नीरज गौतम, भावना सिंघल, लवी शर्मा, तरूण गुप्ता, ब्रज भूषण त्यागी, गणेश दत्त आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल