Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सोलर पावर प्लांट से रोशन हो रहे 4103 घर, 3064 लोगों के खातों में पहुंची सब्सिडी

सोलर पावर प्लांट से रोशन हो रहे 4103 घर, 3064 लोगों के खातों में पहुंची सब्सिडी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में करीब 4103 घर सोलर पावर प्लांट से रोशन हो रहे है। इनमें से अधिकांश उपभोक्ता शहरी क्षेत्र के रहने वाले है। पावर कारपोरेशन के द्वारा 3802 लोगों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। वहीं 3064 उपभोक्ताओं के खातों सब्सिडी पहुंच गई है। बैंक स्तर पर इस योजना को प्रभावित किया जा रहा है। सोलर पावर प्लांट के लिए बैंक स्तर से लोन नहीं हो पा रहा है। जिस कारण अधिक संख्या में उपभोक्ता इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में रूफटाप सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे है। घरेलु उपभोक्ताओं की छत पर दो किलोवॉट से दस किलोवॉट तक के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे है। इसके लिए लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन यूपीनेडा लखनऊ पोर्टल पर करना होगा। जनपद स्तर पर संयंत्र स्थापना के लिए 50 से अधिक वेंडर्स पंजीकृत है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा दो किलोवॉट सोलर रूफटाप पावर प्लांट की स्थापना पर 90 हजार रुपए अनुदान है। वहीं तीन किलोवॉट व उससे अधिक पर 1.08 लाख का अनुदान है। जनपद में करीब 7208 उपभोक्ता सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन कर चुके है। जिनमें से 4103 घरों में सोलर पावर प्लांट लग चुका है। देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई खराब होने के कारण यह योजना पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही है। देहात क्षेत्र में जिन लोगों के घरों में सोलर प्लांट लगा है उन्हें बिजली कटौती होने के कारण अधिक लाभ नहीं मिल रहा है।

इन्होंने बताया
इस योजना का लाभ लेने के लिए करीब 7028 उपभोक्ता आवेदन कर चुके है। जिसमें से 4103 घरों में सोलर पावर प्लांट लगा चुका है। करीब 3802 उपभोक्ताओं का पावर कारपोरेशन के द्वारा सत्यापन भी हो चुका है। करीब 3064 लोगों के बैंक खातों में सब्सिडी भी आ चुकी है।
भजन सिंह, प्रभारी परियोजना यूपीनेडा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल