Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्पेशल ऑडिट कैसे होगा पूरा, पालिका से गायब हो गई संबंधित पत्रावली

स्पेशल ऑडिट कैसे होगा पूरा, पालिका से गायब हो गई संबंधित पत्रावली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन और लोकायुक्त स्तर पर हुई विभिन्न शिकायतों को लेकर नगर पालिका में स्पेशल आर्डिट चल रहा है। इस आर्डिट से संबंधित कुछ पत्रावलियां नगर पालिका से गायब चल रही है, जिसमें एक मॉल के टैक्स भी पत्रावली भी शामिल है। वहीं कुछ महत्वपूर्ण पत्रावलियों से कीमती दस्तावेज गायब हो गए है। उधर आर्डिट टीम को संबंधित पत्रावली न मिलने के कारण जांच करने में काफी देरी हो रही है। इस मामले में ईओ ने कडी नाराजगी जताई है। वहीं उक्त पत्रावली ऑर्डिट टीम को देने के निर्देश दिए है।
नगर पालिका में पिछले कई माह से विभिन्न बिन्दुओं पर स्पेशल ऑर्डिट चल रहा है। जिसमें अचल संपत्तियों पर अवैध कब्जे, शहर में कुछ निजी सम्पत्ति पर कर निर्धारण में गड़बड़ी, नियमों के विपरीत जन्म प्रमाण पत्र जारी करने, दाखिल खारिज में नियमों की अनदेखी कर अनुचित लाभ पहुंचाने, गाजावाली में तालाब की भूमि पर कब्जा और पालिका की मार्किट की दुकानों के किराया सम्बंधी प्रकरणों आदि बिन्दु शामिल है। स्पेशल ऑडिट टीम के प्रभारी सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी देवेन्द्र प्रकाश आर्य के नेतृत्व में बिन्दूवार जांच की जा रही है, लेकिन लाख प्रयासों के बावजूद भी जांच टीम को पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई है। उधर कर्मचारियों का कहना है कि कुछ पत्रावली और दस्तावेज पालिका से गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल रहे है। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने अधिकारी और कर्मचारियों को संबंधित पत्रावली शीघ्र उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल