मुजफ्फरनगर । हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका करीब सवा करोड के खर्च से अहिल्याबाई होल्कर का स्मारक बनाने जा रही है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और मीरापुर विधायक मिथलेश पाल ने अहिल्याबाई चौक पर पहुंचकर भूमि पूजर करते हुए शिलान्यास किया है। इस चौराहे के सौन्दर्यीकरण के साथ यहां पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की बडी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
शहर का गौरव बढ़ाने वाला देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक अब एक नए भव्य स्वरूप में दिखाई देगा। जिसके लिए नगर पालिका ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। अब इस सपने को धरातल पर साकार किया जा रहा है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, विधायक मिथलेश पाल ने नए स्मारक के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। नगर पालिका इस चौराहे का करीब सवा करोड की धनराशि से सौन्दर्यीकरण करने जा रही है। चेयरपर्सन ने बताया कि स्मारक स्थल पर अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं चौराहे का सौंदर्यकरण, सुन्दर पार्क और साइड पटरी का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति का जीवंत प्रतीक थीं। जिन्होंने जीवन संघर्षों के बावजूद सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा की रक्षा की। इस दौरान मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के अध्यक्ष राजवीर पाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, रविकांत शर्मा, योगेश मित्तल, ओमप्रकाश, संदीप, सत्येन्द्र कुमार, रामनिवास, रामपाल, कपिल पाल, केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, नमीष चंदेल, रामनिवास पाल, राजवीर पाल, दर्शन पाल, पवन पाल, विनय पाल प्रमुख, उमेश पाल, तरूण पाल, अरविंद धनगर, जगदीश पांचाल, अमित पाल, कुलवीर पाल, ओमप्रकाश, रवि धनगर, संदीप पाल, राजू पाल, डॉ. सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।







