मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाकियू तोमर ने स्मार्ट मीटर का जमकर विरोध करते हुए गढी बिजलीघर पर हंगामा किया है। किसानों ने घंटों तक एसडीओ को धूप में धरने पर बैठाया है। वहीं नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चीफ के नाम ज्ञापन दिया है।
भाकियू तोमर के युवा जिला प्रभारी आकिल राजपूत के नेतृत्व में किसान गढी बिजलीघर पर पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर जमकर विरोध किया। किसानों ने बिजलीघर पर हंगामा करते हुए कहा कि घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएगे। इन मीटर से बिजली बिल अधिक आता है। बिल अधिक आने के बाद फिर कहीं पर भी सुनवाई नहीं होती है। किसानों ने एसडीओ को धूप में धरने पर बैठाकर स्मार्ट मीटर का कडा विरोध किया है। वहीं नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चीफ के नाम ज्ञापन दिया है। किसानों ने कहा कि बिजली के बिलो मे भारी गडबड है उन्हे ठीक कराया जाए। बिजली घरो मे किसानो का शौषण ना किया जाए। बिजली का तार बिना सुविधा शुल्क के जोडा जाए। खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल प्रभाव से सहीं किया जाए। इस दौरान जमीर मुस्तफा, मेहरबान, शाहरुख, मोनू ,राजीव शर्मा, छोटा, शिराजूदीन, राजू राणा, इरशाद, रागिब, नौशाद अल्वी, नौशाद अब्बासी मौजूद रहे।

महिला नेता ने जेई पर लगाया अभद्रता का आरोप, सस्पेंड की मांग
मुजफ्फरनगर। क्रांति नेता और शिव सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बिजली विभाग के जेई अरूण शर्मा पर अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। पूनम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर जेई से बात की गई थी। जेई ने उनकी शिकायत को नजर अंदाज कर दिया, वहीं अभद्र भाषा शैली का प्रयोग किया। उन्होंने जेई को सस्पेंड करने की मांग की है। एसडीओ ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।






