Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईओ ने प्रभारी टीएस और एई समेत कई कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक, जेई से मांगा स्पष्टीकरण

ईओ ने प्रभारी टीएस और एई समेत कई कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक, जेई से मांगा स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह लगातार कार्यालय की तमाम व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास कर रही है। कार्य के प्रति उदासीन और ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ ईओ ने कार्रवाई की है। ईओ ने प्रभारी टीएस, निर्माण विभाग के एई और जेई के वेतन पर रोक लगाई है। इन अधिकारियों के द्वारा स्पेशल ऑडिट में टीम का सहयोग नहीं किया जा रहा है।
शासन ने नगर पालिका की अचल संपत्तियों पर अवैध कब्जे, शहर में कुछ निजी सम्पत्ति पर कर निर्धारण में गड़बड़ी, नियमों के विपरीत जन्म प्रमाण पत्र जारी करने, दाखिल खारिज में नियमों की अनदेखी कर अनुचित लाभ पहुंचाने, गाजावाली में तालाब की भूमि पर कब्जा और पालिका की मार्किट की दुकानों के किराया सम्बंधी प्रकरणों में मिली शिकायतों और लोकायुक्त के यहां चल रही जांच के कुछ बिन्दुओं पर स्पेशल ऑडिट कराने के निर्देश दिये गये। जांच दल को पालिका के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी पत्रावली नहीं दे रहे है। इस संबंध में ऑडिट टीम कई बार ईओ से शिकायत कर चुकी है। इस मामले में ईओ ने सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह, कार्यवाहक टीएस पारूल यादव, कर विभाग के मुख्य लिपिक प्रवीण कुमार, किराया पटल लिपिक अशोक पाल, संपत्ति लिपिक शोभित सिंघल और जन्म-मृत्यु लिपिक के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। वहीं डयूटी के प्रति लापरवाही करने पर अवर अभियंता निर्माण राजीव सोनकर, लिपिक फिरोज खां, लिपिक नितिन कुमार का वेतन रोका गया है। वहीं जेई से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल