Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आयोग के सदस्य ने पांच बस्तियों में पहुंच कर परखी व्यवस्था,

आयोग के सदस्य ने पांच बस्तियों में पहुंच कर परखी व्यवस्था,

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महीपाल सिंह वाल्मीकि ने शहर के पांच मोहल्लों का निरीक्षण करते हुए बिजली, पानी, सड़क, सफाई आदि की व्यवस्था को परखा है। वहीं स्थानीय लोगों से वार्ता भी की है।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महीपाल सिंह वाल्मीकि पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग और कर्मचारियों के साथ बैठक की है। बैठक में उक्त लोगों के द्वारा अपनी-अपनी समस्या रखी गई। समस्या सुनने के बाद सदस्य महीपाल सिंह ने समस्याओं का निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा यदि उक्त लोगों का उत्पीडन किया गया तो कडी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी अजय शाही के साथ शहर के मोहल्ला आबकारी, किलो मोहल्ला, रामलीला टिल्ला, गाजावाली पुलिया, रामपुरी का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने बिजली, पानी, पथ प्रकाश, जल निकासी, सफाई आदि व्यवस्थाओं को गंभीरता के साथ परखा है। वहीं अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश भी दिए है।

सफाई कर्मचारियों के पदाधिकारियों में हुआ विवाद, नहीं हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को नगर पालिका के सभागार में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महीपाल सिंह वाल्मीकि के द्वारा सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ बैठक की जानी थी। सभी सफाई कर्मचारी और उनके पदाधिकारी पालिका के सभागार में पहुंच गए। इस दौरान दो पदाधिकारियों के बीच किसी अन्य बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर बहस हुई और हाथापाई की नौबत आ गई। खराब माहोल की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महीपाल सिंह वाल्मीकि पालिका के सभागार में नहीं पहुंचे। जिस कारण यहां पर बैठक स्थगित हो गई। उधर एक पदाधिकारी ने शहर कोतवाली में दूसरे पदाधिकारी के खिलाफ तहरीर देने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल