Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड यात्रा में निस्वार्थ सेवा करने पर चेयरपर्सन ने स्काउट-गाइड के बच्चों को किया सम्मानित

कांवड यात्रा में निस्वार्थ सेवा करने पर चेयरपर्सन ने स्काउट-गाइड के बच्चों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड यात्रा में निस्वार्थ सेवा करने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्काउट-गाइड के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वहीं कांवड यात्रा में अच्छा कार्य करने पर चेयरपर्सन ने अधिकारी और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया है। वहीं उनका उत्साह भी बढाया है।
नगर पालिका के सभागार में गुरुवार को कांवड यात्रा में निस्वार्थ सेवा और अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका की ओर से की गई स्वच्छता, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश, कंट्रोल रूम सहित अन्य सभी सेवा व सुविधा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्सहवर्धन करते हुए प्रशंसा की गई। वहीं कांवड़ मार्ग पर पुलिस प्रशासन और पालिका के साथ मिलकर नि:स्वार्थ सेवा करने पर भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कांवड़ यात्रा, केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, संयम, सेवा और समाजिक सहयोग का जीवंत प्रतीक है। सफाई मित्रों का सहयोग सर्वाधिक सराहनीय है। इसके साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने नि:स्वार्थ सेवा भाव के साथ एक संदेश समाज को दिया है। इस दौरान सभासद रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, योगेश मित्तल, रजत धीमान, मौहम्मद खालिद, शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, शहजाद चीकू, भाजपा नेता विकल्प जैन, हसीब राणा, सलेकचंद, प्रमोद कुमार, शोभित गुप्ता, भारत स्काउट एवं गाइड के प्रादेशिक सहायक कमिश्नर अमित कुमार, स्काउट कमिश्नर विजय शर्मा, गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी, डा. सविता सिंह, रेणू गर्ग, भारत भूषण अरोरा, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल