Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किसानों के खिले चेहरे, उप गन्ना आयुक्त ने किया रोहाना चीनी मिल का शुभांरभ

किसानों के खिले चेहरे, उप गन्ना आयुक्त ने किया रोहाना चीनी मिल का शुभांरभ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल ओपी सिंह द्वारा अन्य विभागीय अधिकारीयों, चीनी मिल के अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों तथा किसानों के साथ चीनी मिल रोहाना में शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों का स्वागत करते हुए उप गन्ना आयुक्त ने कहा की सहारनपुर मंडल में इस वर्ष नया गन्ना पेराई सत्र चालू हो गया है।
उप गन्ना आयुक्त ने कहा की शीघ्र ही सहारनपुर मण्डल की अन्य सभी चीनी मिले भी चल जाएंगी। समय से पराई सत्र शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा की सही समय से मिल चलाने के लिए विभाग लगा हुआ है। जिससे गन्ना काटकर गेहूं की बुवाई करने वाले किसान अपनी बुवाई कर सके। गन्ना किसानों और चीनी मिल के अधिकारियो को उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल चलने तथा नए पैराई सत्र शुभारम्भ की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अन्य विभागीय अधिकारी तथा सम्बन्धित चीनी मिल के अधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में किसान, चीनी मिल स्टॉफ उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल