Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रदूषण विभाग की बडी कार्रवाई, प्लांट को किसा सील

प्रदूषण विभाग की बडी कार्रवाई, प्लांट को किसा सील

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
जिले के जानसठ क्षेत्र स्थित हिमालय एग्रो प्लांट पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। प्लांट के निरीक्षण के दौरान ईटीपी प्लांट संचालित नहीं मिला। जल प्रदूषण से संबंधित अनियमितताओं को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्लांट को सील कर दिया।
बताया गया कि प्लांट के खिलाफ कार्रवाई के आदेश लखनऊ से जारी किए गए थे। इसके बाद सोमवार रात क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गितेश चंद्र के नेतृत्व में जेई राजा गुप्ता और विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्लांट का निरीक्षण करने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की। प्रदूषण विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों में हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल