Home » Uncategorized » एडीएम ने नवागंतुक सीडीओ को दी जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों की जानकारी

एडीएम ने नवागंतुक सीडीओ को दी जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों की जानकारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व, जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह द्वारा विकास भवन में नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार से भेंट कर जनपद में जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने विगत दिनों में जनगणना कार्य के अंतर्गत फील्ड ट्रेनरों, मास्टर ट्रेनरों एवं सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण की कार्यवाही तथा जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने आगामी 16 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रस्तावित स्व-गणना प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय से नामित जिला प्रभारी गौरव गुंजन भी उपस्थित रहे। जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा जनजागरूकता गतिविधियों की प्रगति के संबंध में जानकारी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल