Home » Uncategorized » रात में बारात से लौटते समय एक ही परिवार के तीन लोगों समेत सात की मौत

रात में बारात से लौटते समय एक ही परिवार के तीन लोगों समेत सात की मौत

कुशीनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद भलुही गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलुही के निवासी अपने रिश्तेदार के यहां देवराज पिपरा में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग रात करीब 12 बजे कार से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली हाटा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल