Home » Uncategorized » चरथावल विधायक की पुलिस के साथ जमकर हुई नोकझोंक

चरथावल विधायक की पुलिस के साथ जमकर हुई नोकझोंक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में जा रहे चरथावल विधायक पंकज मलिक की पुलिस ने आवास पर पहुंच कर घेराबंदी कर ली। वहीं हाउस अरेस्ट करने का भी प्रयास किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का जमकर विरोध किया। इस बीच विधायक की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई। बाद में विधायक पंकज मलिक अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाए की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने रैली का आह्वान किया था। इस रैली में चरथावल विधाक पंकज मलिक अपने समर्थकों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच रविवार की सुबह शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ उनके प्रेमपुरी स्थित आवास पर पहुंच गए। पुलिस ने विधायक को हाउस अरेस्ट करने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। वहीं विधायक की भी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बडी तेजी के साथ वायरल हो गया। सपा विधायक पंकज मलिक ने पुलिस की कार्यशैली पर काफी सवाल खडे किए है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को भी देश में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जीने का भी अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन करते हैं, लेकिन उस समय पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास भी नहीं करती है। वहीं उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी नहीं किया जाता है। उधर विधायक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, नगराध्यक्ष पुष्पेंद्र उर्फ बाबी त्यागी व विधायक अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए वाहनों के काफिले से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल