Home » Uncategorized » खिले किसानों के चेहरे, बैंक खातों में पहुंची करीब 39.16 करोड की सम्मान निधि

खिले किसानों के चेहरे, बैंक खातों में पहुंची करीब 39.16 करोड की सम्मान निधि

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
जनपद में 1 लाख 95 हजार 838 किसानों को करीब 39 करोड 16 लाख 76 हजार रुपए की पीएम किसान सम्मान निधि जारी हुई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की है। किसानों के खातों में पैसा भी आना शुरू हो गया है। प्रत्येक किसान के बैंक खाते में दो हजार रुपए की धनराशि आयी है। उधर गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम विकास भवन के सभागार में सजीव प्रसारण समस्त किसानों व अधिकारियों को दिखाया गया है।
कृषि विभाग में 2 लाख 67 हजार 146 किसान पंजीकृत है। जिसमें से शनिवार को 1.95 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी की गई है। जनपद में करीब 1.95 लाख किसानों को 39.16 करोड की पीएम किसान सम्मान निधि जारी हुई है। इन किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए की धनराशि आनी शुरू हो गई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त को जारी किया है। किसानों को यह कार्यक्रम विकास भवन के सभागार, जनपद के समस्त ग्राम सभाओ, विकास खण्डों, तहसील, जिला स्तर , एफपीओ, कृषि मण्डी, प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्रो पर सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एंव प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, सविता आर्य कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा, संजय कुमार राठी जिलाध्यक्ष लोकदल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल