Home » Uncategorized » पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले, कुछ लोग इथेनॉल को लेकर किसानों को कर रहे गुमराह

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले, कुछ लोग इथेनॉल को लेकर किसानों को कर रहे गुमराह

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में तीन दिवसीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभांरभ किया। मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कृषि मेले में स्टालों में घूम कर नई तकनीकी के कृषि उपकरणों को जांचा परखा और उनके बारे में जानकारी ली।


जिले के प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि किसानों को नई तकनीकी की जानकारी के लिए इस तरह के मेले लगाए जाने आवश्यक है। इस तरह के कार्यक्रमों से किसान जागरूक होगे। इस तरह के किसान मेले कृषि प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों से किसानों का ज्ञान बढ़ता है और नई तकनीकी की किसानों को जानकारी होती है। नए-नए किस तरह के उपकरण आए किसानों को उनकी भी जानकारी मिलती है। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भी प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने हरियाणवी लोक गायक रामकेश जीवनपुर वाला से पुरानी परंपराओं पर आधारित लोकगीत सुना कर स्वागत किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए इस तरह के मेले लगे चाहिए। उन्होंने एथेनॉल पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह कुछ लोग इथेनॉल को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं वह गलत है। क्योंकि इथेनॉल गन्ने से बनता है। जिससे चीनी महंगी हुई तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और चीनी महंगी होने के कारण सरकार ने गन्ने से डायरेक्ट एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी, लेकिन यह किसानों के लिए नुकसानदायक है। गन्ने से डायरेक्ट एथेनॉल बनने की प्रक्रिया पर से रोक हटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल मक्का और चावल से एथेनॉल बन रहा है। अगर गन्ने से एथेनॉल बनेगा तो वह दिन दूर नहीं जब गाडियां और किसानों के ट्रैक्टर भी डायरेक्ट एथेनॉल से चलेंगे और हमें दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस किसान मेले में एक विशाल दंगल का भी आयोजन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल