Home » Uncategorized » व्यापारी बोले, शहर में नहीं हो रही सफाई, चौतरफा लगे गंदगी के ढेर

व्यापारी बोले, शहर में नहीं हो रही सफाई, चौतरफा लगे गंदगी के ढेर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  गंभीर सिंह की अध्यक्षता में ‘व्यापार बंधु’ की बैठक विकास भवन में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं पर मंथन करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, वहीं व्यापारियों का पक्ष रखने के लिए विभिन्न विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन  शोभित श्रीवास्तव, उपायुक्त, राज्य कर, (प्रशासन) द्वारा किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष  द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, सुचारू विद्युत व परिवहन व्यवस्था, जल-भराव, साफ-सफाई और आपूर्ति से संबंधित सभी समस्याओं का समयबद्ध व प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। अध्यक्ष  द्वारा टाउन हॉल फीडर एवं महावीर चौक फीडर की विद्युत सप्लाई की समस्या का त्वरित समाधान करने हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत एवं नगर पालिका ई०ओ० को निर्देशित किया गया। बैठक में अध्यक्ष  द्वारा जानसठ रोड पर नाले के निर्माण का समाधान कराया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर पालिका ई०ओ० को शहर के मुख्य स्थानों पर शौचालयों की निरन्तर साफ-सफाई कराने एवं भगत सिंह रोड पर हनुमान चौक के समीप शौचालय की निरन्तर साफ-सफाई के लिए एक सफाई कर्मी को लगाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अध्यक्ष द्वारा ब्याज माफी योजना-2026 के अन्तर्गत लाभ के बारे में बताया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारीगण, व्यापारीगण एवं विभिन्न व्यापार मण्डल संगठनों को ब्याज माफी योजना-2026 के प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक का समापन सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल