Home » Uncategorized » न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सघन चेकिंग को चलाया अभियान

न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सघन चेकिंग को चलाया अभियान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला जज  के आदेशानुसार,  अपर जिला जज/एससी-एसटी कोर्ट  के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कचहरी परिसर की सुरक्षा हेतु एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
​उक्त चेकिंग अभियान प्रभारी निरीक्षक कचहरी सुरक्षा  सर्वेश कुमार द्वारा पुलिस बल एवं एंटी सबोटाज टीम के साथ संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान के दौरान न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वारों एवं संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखते हुए निम्नलिखित आवश्यक कदम उठाए गए एवं निर्देश जारी किए गए ​वादकारियों के पहचान पत्रों की चेकिंग न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक वादकारी के पास एवं पहचान पत्र (आधार कार्ड) की गहनता से जाँच की गई।
​बिना पहचान पत्र प्रवेश पर रोक: सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए सभी वादकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी वादकारी बिना वैध आधार कार्ड/पहचान पत्र के न्यायालय परिसर में प्रवेश न करे।
​समस्त विद्वान अधिवक्ता गण से अपेक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि वे सदैव अपनी निर्धारित प्रॉपर ड्रेस एवं अधिकृत पहचान पत्र (ID Card) धारण करके ही न्यायालय परिसर में प्रवेश करें।
​सुरक्षा बल द्वारा कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल