मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मूसलाधार बारिश से शहर के मोहल्ला आबकारी में नाले की पटरी पूरी तरह से टूट गई है। जिस कारण पटरी से होकर गुजरने वाला रास्ता भी ध्वस्त हो गया है। अब स्थानीय लोगों को मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। अत्यधिक पानी की गति तेज होने के कारण मिटटी का कटान होने से रास्ता ध्वस्त हो गया है।


अब नाले का पानी स्थानीय लोगों के मकानों को छू कर गुजर रहा है। जिस कारण लोगों में मकान गिरने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 182






