Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तिरंगामय होगा जनपद, सभी तिरंगे के साथ सेल्फी, रील्स, वीडियो, फोटो वेबसाई पर करे अपलोड

तिरंगामय होगा जनपद, सभी तिरंगे के साथ सेल्फी, रील्स, वीडियो, फोटो वेबसाई पर करे अपलोड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने जिला पंचायत के सभागार में 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रम को सम्मिलित करते हुए भव्यता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाए। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए जनपद तिरंगामय होगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी तिरंगे के साथ सेल्फी, रील्स, वीडियो, फोटो वेबसाई पर अपलोड करें।


सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को बड़े हर्षोल्लास व भव्यता के साथ सभी के जनसहयोग एंव सहाभागिता के साथ मनाये। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास तथा स्वतन्त्रता सैनानियो के त्याग को देश की भावी पीढी तक पहुचाने वाले कार्यक्रम आयोजित कराये जायें, ताकि देश की भावी पीढी देशभक्ति की धारा मे बह सके। तथा इन कार्यक्रमो मे अधिक से अधिक जनसहभागिता को भी आमंत्रित करें। उन्होने कहा कि पूर्ण उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाये। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिये कि 15 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों भवनों में प्रात 8 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेगें। उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारियों की धव्जारोहण के समय कार्यालय मे उपस्थिति अनिवार्य है।

13 अगस्त से शहर के प्रमुख चौराहों पर बजेगे देशभक्ति के तराने
मुजफ्फरनगर। सीडीओ ने कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए 13 अगस्त से ही लाईटिंग एवं साफ-सफाई के साथ सभी सरकारी कार्यालयो को सजाया जाये तथा शहर के प्रमुख चौराहो को प्रकाशमान देशभक्ति गीतो का प्रसारण कराया जाये। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, विकास खंड अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी महापुरूषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई एवं लाईटिंग की व्यवस्था व सभी जगह साफ-सफाई आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाए।

निकाली जाएगी प्रभात फेरी व तिरंगा रैली
मुजफ्फरनगर। सीडीओ ने कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रभात फेरी तथा तिरंगा रैली का आयोजन किया जाए। 13 अगस्त को प्रात: 7.45 बजे टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहों तक आयोजन किया जाएगा। इसके साथ साथ ब्लॉक स्तर, नगर पंचायत स्तर ग्राम स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा के अंतर्गत 14 अगस्त को प्रात: 9 बजे राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर सुजुडू चुंगी मीनाक्षी चौक महावीर चौक होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज तक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होने कहा कि 15 अगस्त के मध्य शहीद स्मारकों पर राष्ट्रधुन के साथ पुलिस पीएसी बैण्ड का वादन कराया जाये। सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा लाईटिंग कराई जाये। नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग स्वतन्त्रता संग्राम से जुडे समस्त स्थलों की साफ सफाई सुनिश्चत कराये। उन्होने बीएसए एंव डीआईओएस को निर्देश दिये कि हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल