मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) की अध्यक्षता मे विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बिजली चोरी की रोकथाम एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गहन समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक मे विजिलेन्स टीम, एन्टी पावर थेफ्ट थाना प्रभारियों एवं समस्त क्षेत्रों के मुख्य अभियन्ताओं ने सहभागिता की। बैठक मे विद्युत चोरी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रबन्ध निदेशक ने सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक वितरण मण्डल के चयनित हाई लॉस फीडरों तथा बिजली चोरी संभावित क्षेत्रों मे विशेष सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जाए। उन्होनें कहा कि विद्युत चोरी के विरूद्ध अभियान निरन्तर, योजनाबद्ध एवं प्रभावी ढंग से चलाया जाए। बैठक मे यह भी निर्देशित किया गया कि विजिलेन्स एवं क्षेत्रीय अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा आकस्मिक छापेमारी की जाए कार्यवाही की पारदर्शिता एवं जवाबदेही के उद्देश्य से सभी प्रवर्तन दलों को Body Worn Camera का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक मे निर्देशित किया कि Body Worn Camera का उपयोग चेकिंग कार्यवाही प्रारम्भ होने से कार्यवाही समाप्त होने तक किया जाए। साथ ही आवश्यकता पडने पर संबंधित अधीक्षण अभियन्ता एवं उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए समन्वित रूप से अभियान संचालित किया जाए।
प्रबन्ध निदेशक ने एन्टी पावर थेफ्ट थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि विद्युत चोरी से संबंधित प्रकरणों की विवेचना एवं विधिक कार्यवाही का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए साथ ही हाई वैल्यू असेसमेंट मामलो मे वितरण खण्डों के सहयोग से प्रभावी वसूली अभियान चलाकर, राजस्व वसूली सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान सभी प्रवर्तन दलों को निर्देश दिए गए कि अभियान पर प्रस्थान करने से पूर्व अपनी उपस्थिति जनरल डायरी (जीडी) मे अनिवार्य रूप से दर्ज कराते हुए समन्वित एवं अनुशासित ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी के विरूद्ध जीरों टालरेन्स नीति के अनुरूप अभियान लगातार जारी रहेगा।






