Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उर्वरक को लेकर जनपद में छापेमारी, टीम ने छह नमूने लिए

उर्वरक को लेकर जनपद में छापेमारी, टीम ने छह नमूने लिए

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन के निर्देश और डीएम उमेश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक की गुणवत्ता और आपूर्ति के लिए जनपद की चारों तहसीलों में छापेमारी की। कृषि विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हडकम्प मचा गया। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही और जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक के छह नमूने लिए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।


जनपद में उमडे कांवल के सैलाब के बीच कृषि विभाग की टीम ने शासन के निर्देश पर उर्वरक को लेकर छापेमारी की है। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने सदर व बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में 07 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। उन्हें द्वारा उर्वरक के 2 नमूने लिए गए है। उधर जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग १ शुभम नामदेव और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी के द्वारा जानसठ और खतौली तहसील क्षेत्र में 06 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है। उन्होंने उर्वरक के 4 नमूने लिए है। सभी छह नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम के द्वारा क्षेत्र के थोक विक्रेता के यहाँ भी निरीक्षण किया गया । इसके अतिरिक्त एक निर्माण इकाई और खुदरा विक्रेताओं के यहाँ भी निरीक्षण किया गया है। इसके बाद उक्त रिपोर्ट डीएम को भी भेजी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल