Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शिव भक्तों की सेवा को लेकर चीनी मिले के द्वारा लगाए गए कांवड सहायता शिविर का उप गन्ना आयुक्त ने किया शुभारंभ

शिव भक्तों की सेवा को लेकर चीनी मिले के द्वारा लगाए गए कांवड सहायता शिविर का उप गन्ना आयुक्त ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्ता सिटी न्यूज

जनपद में विभिन्न चीनी मीलों द्वारा संचालित कावड़ यात्रा सहायता शिविरों को उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल ओपी सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि कावड़ शिविर लगाकर कांवड़ लाने वाले कावडियों की सेवा भावना से सहायता करना चीनी मिलों का सराहनीय कार्य है।
उन्होंने सहारनपुर मण्डल में कई चीनी मिलो द्वारा लगाए गए शिविर का शुभारंभ भी किया। जिनमें आईपीएल ग्रुप की चीनी मिलें रोहना चीनी मिल और तितावी चीनी मिल व अन्य चीनी मिल में टिकोला चीनी मिल भी सम्मिलित है। इन शिविरों का उद्घाटन उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओ पी सिंह ने अन्य विभागीय तथा चीनी मिल के अधिकारियों के साथ किया। इस अवसर पर उप गन्ना आयुक्त ने कांवड़ शिविरो के पास पौधा रोपण भी किया और उपस्थित अन्य विभागीय अधिकारियों और चीनी मिल के अधिकारियों ने भी पौधा रोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण हर कांवड़ शिविर के पास करना चाहिए जिससे वातावरण की शुद्धता आने वाले भविष्य के लिए बहुत उत्तम रहता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ सहायता शिविर लगाकर यहां चली आ रही इस अच्छी परंपरा को चीनी मीलों ने आगे बढ़ाया है जो की बहुत ही सराहनीय कार्य है। यह मानव सेवा भावना के उद्देश्य से किया जाने वाला बहुत ही नेक कार्य है। उप गन्ना आयुक्त ने स्वय भी कावड़ियों को भोजन कराया है।

उप गन्ना आयुक्त ने किया कार्यक्रम का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। उप गन्ना आयुक्त ने मंडल भर में वर्तमान में चल रहे गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसानों से वार्ता करते हुए उनके सुझाव भी साझा किए। उप गन्ना आयुक्त ओ.पी. सिंह ने कहा कि सभी किसान इस अवसर का लाभ उठाएं और अपना गन्ना रकबा तथा उसके आधार पर बनने वाली पर्चियों को देख क सन्तुष्ट और 63 कॉलम के प्रारूप पर जिस पर की यह गन्ना सट्टा प्रदर्शन दिखाया जा रहा है उसे ध्यान पढ़े ओर समझे। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया की यदि किसी किसान को अपने गन्ने रकबे अथवा रिकार्ड में कोई त्रुटि प्रतीत होती है तो वह अपने गन्ना सुपरवाइजर को नोट करा दें जिससे कि उसका नियमानुसार सही निस्तारण किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल