मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड यात्रा में अपनी भाई से बिछडी 14 वर्षीय बहन को कांवड कंट्रोल रूम के द्वारा सुरक्षित उसके घर गाजियाबाद में भेजा गया। भाई से बिछडने के बाद 14 वर्षीय भावना दिनभर अपने भाई की तलाश करती रही। शाम तक भी उसके भाई की कोई जानकारी नहीं मिल पायी। इसके बाद कांवड कंट्रोल रूम सह प्रभारी तनवीर आलम में बच्ची को अपने पास से किराया देकर रोडवेज बस से उसके घर गाजियाबाद में भेजा है।
शिव चौक पर बने कांवड कंट्रोल रूम के द्वारा शिव भक्तों की काफी सहायता की जा रही है। कंट्रोल रूम में अभी तक करीब 2200 शिकायते आयी है। जिसका समाधान समय से कराया गया है। हरिद्वार से कांवड लेकर आ रही गाजियाबाद निवासी 14 वर्षीय भावना अपने भाई से बिछड गई। उसने दिनभर कांवड यात्रा में अपने भाई की तलाश की, लेकिन उसके भाई को कुछ पता नहीं चल पाया। किसी तरह से भावना शिव चौक पर बने कांवड कंट्रोल रूम में पहुंची। उसने सह प्रभारी तनवीर आलम को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कंट्रोल रूम के द्वारा भी उसके भाई की तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। बादि में तनवीर आलम ने भावना को अपने पास से किराया दिया और कंट्रोल रूम में तैनात शिक्षकों से बच्ची को रोडवेज बस में बैठाने के लिए कहा गया। शिक्षक भावना को लेकर रोडवेज बस स्टेंड पर पहुंचे और गाजियाबाद को जा रही रोडवेज बस में भवना को बैठाया है।







