मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड यात्रा की व्यवस्था को बनाए रखने में नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मुख्य भूमिका निभा रहे है। कांवड मार्ग पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के द्वारा अच्छी और सुन्दर तरह से सफाई की जा रही है। सफाई के बाद कर्मचारी कांवड मार्ग और शिविरों में कली चूना भी डाल रहे है। इसके अलावा कांवड मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त बनाने में भी बडी भूमिका निभाई जा रही है। जलकल विभाग के द्वारा कांवड मार्ग पर शिव भक्तों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था कराई गई है।


वहीं कांवड कंट्रोल और खोया पाया केन्द्र में नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा बडी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया जा रहा है। सह प्रभारी कंट्रोल रूम तनवीर आलम के द्वारा दिन रात शिव भक्तों की सेवा की जा रही है। लिपिक आकाश दीप भी इस जिम्मेदारी को बडी अच्छी तरह से निभा रहे है। शिव भक्तों के द्वारा कंट्रोल रूम में बताई जा रही सभी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से समाधान किया जा रहा है। नगर पालिका ईओ पवन कुमार के द्वारा कांवड मार्ग का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। व्यवस्था को गंभीरता के साथ जायजा लिया जा रहा है। नगर पालिका ईओ पवन कुमार कर्मचारियों के हौसले को भी बुलंद कर रहे है।






