Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एमडी ने स्मार्ट लैब को उच्चस्तरीय टेस्टिंग एवं गुणवत्ता परीक्षणशाला के रूप मे विकसित करने के दिए निर्देश

एमडी ने स्मार्ट लैब को उच्चस्तरीय टेस्टिंग एवं गुणवत्ता परीक्षणशाला के रूप मे विकसित करने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(आई0ए0एस0) ने गंगानगर मेरठ स्थित, आधुनिक स्मार्ट लैब का निरीक्षण कर वहॉ संचालित गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परीक्षणशाला को अत्याधुनिक एवं उच्चस्तरीय टेस्टिंग लैब के रूप मे विकसित करते हुए गुणवत्ता, परीक्षण की समस्त प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने परीक्षणशाला मे उपलब्ध विभिन्न सामग्रियों की परीक्षण प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी प्राप्त की। उन्होनें स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपकरणों की मानक अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण टेस्टिंग की जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक द्वारा कंडक्टर, रिले, केबिल, ट्रांसफार्मर, मीटर आदि विद्युत सामग्रियों की टेस्टिंग मौके पर की गई। इस लैब का प्रयोग विद्युत सामग्री की गुणवत्ता परखने हेतु किया जाता है। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि परीक्षणशाला को सफलतापूर्वक संचालित किया जाए और विद्युत सामग्री की टेस्टिंग मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे कि परीक्षणशाला को उच्चस्तरीय परीक्षणशाला के रूप मे विकसित किया जा सके।
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि आधुनिक परीक्षणशाला विद्युत वितरण प्रणाली मे गुणवत्ता नियंत्रण को सुदृढ बनाने की दिशा मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी इससे विद्युत सामग्रियों की कार्यक्षमता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता मे भी वृद्धि होगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान रजनीश कुलश्रेष्ठ अधिशासी अभियन्त, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, रोहित कुमार आदि अधिकारी एवं अधिकारिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल