Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों को किया गया निरीक्षण

आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों को किया गया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अपर मुख्य सचिव, एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी  मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मुजफ्फरनगर के निर्देशन में विगत दिवस को आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों को चेक किया गया ; POS मशीन से मदिरा की बिक्री 100 प्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया , दुकानों पर रखे स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके साथ दुकानों पर मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही मिल रही है की नहीं इसको सुनिश्चित करने के लिए रैंडम टेस्ट परचेस भी कराये गए। इसके अतिरिक्त कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ मार्ग पर पड़ने वाली मदिरा की दुकानों के विक्रेताओं को क्रेता से उचित व्यवहार, दुकानों पर साफ़-सफाई की उचित व्यवस्था , दुकानों पर अनायास भीड़ न इकट्ठा होने एवं मदिरा को निर्धारित मूल्य पर ही बेचने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल