Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीआईजी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण, डयूटी और व्यवस्था को परखा

डीआईजी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण, डयूटी और व्यवस्था को परखा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर  अभिषेक सिंह द्वारा श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर स्थित कांवड़ थाना रामपुर तिराहा, रामपुर तिराहा, वॉच टावर एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अक्षय संजय महाडीक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

▶️ निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा कांवड़ मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, वॉच टावर की कार्यप्रणाली तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निरंतर सक्रिय एवं प्रभावी बनी रहें तथा संभावित भीड़ एवं यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था एवं यातायात संचालन को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

▶️ पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। श्रद्धालुओं के साथ सदैव विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा किसी भी आकस्मिक अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

▶️ इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक  ने बताया कि दिनांक 03.08.2026 को श्रावण मास का प्रथम सोमवार होने के कारण जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या में उपस्थिति की संभावना है। इसके दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु एंटी रोमियो टीमों की तैनाती की गई है। साथ ही फिसलन की संभावना वाले स्थानों पर एंटी-स्किड मैट, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सतत निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल