मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन स्मृति को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को गुप्ता रिसोर्ट से श्री गुरु रविदास कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।


भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार और जय गुरु रविदास के उद्घोष के बीच पावन कलशों का पूजन कर उन्हें जिले के रविदास मंदिरों एवं ग्राम स्तर तक रवाना किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कलश वंदन अभियान का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में समरसता, एकता और सद्भाव को मजबूत करना भी है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के आदर्श समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, नितिन मलिक, सुभाष चंद शर्मा, ब्रजेश कौशिक, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, कलश यात्रा संयोजक डॉ. श्वेता कौशिक, सह-संयोजक अजय सागर, आंचल तोमर, अंजलि चौधरी, रविकांत, दिनेश पुंडीर, लवी विकल, विशाल गर्ग, गौरव स्वरूप, हिमांशु सैनी, पंकज माहेश्वरी, रजत त्यागी, पुरोहित उंटवाल, अमित सुधा, राज सिंह, सुन्दर लाल, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर, प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, अनुज खैरवाल, बंटी बरला, बिट्टू, रक्षित नामदेव,
आदेश गौतम, सचिन करानिया जिला पंचायत, मनोज कश्यप, सोनिका धीमान, सावन जिला महामंत्री एस सी मोर्चा, नकुल उपाध्याय, अमरजीत गुर्जर, कमलकांत शर्मा, विभोर सिंघल, कृष्णचंद, संदीप कुमार, निखिल रवि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास महाराज के चरणों में पुष्प अर्पित कर समाज में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। जयघोषों और भक्ति गीतों के बीच रवाना हुए पावन कलशों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह अभियान अब जिले के विभिन्न रविदास मंदिरों और गांवों तक पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ कलशों का स्वागत करेंगे।
“जय गुरु रविदास” के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।






