मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


नगर पालिका के द्वारा कांवड यात्रा को लेकर उचित व्यवस्था की गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और नगर पालिका ईओ पवन कुमार के द्वारा कांवड मार्ग पर की गई व्यवस्था को परखा गया है। नगर पालिका ने इस बार बांस की बैरिकेटिंग के साथ कांवड मार्ग पर लोहे की भी बैरिकेटिंग कराई है। इस बैरिकेटिंग को सुरक्षा की दृष्टी से काफी मजबूत कराया गया है।


कच्ची सड़क, रूडकी रोड, शामली रोड, शिव चौक, मेरठ रोड आदि कांवड मार्ग के स्थानों पर नगर पालिका के द्वारा लोहे की बैरिकेटिंग कराई गई है। वहीं अहिल्याबाई चौक पर वॉच टावर भी बनाया गया है। जहां पर जो कमियां पायी गई उन्हें ईओ के द्वारा पूर्ण कराया गया है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 114




