मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई।

उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। महोदया द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम व नियुक्ति स्थल-
1. उ0नि0 ना0पु0 अनिल बाबू, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
2. उ0नि0 ना0पु0 पूरन सिंह, रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
3. उ0नि0 ना0पु0 प्रेम सिंह परिहार, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
4. उ0नि0 ना0पु0 रवि कुमार, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
5. उ0नि0 स0पु0 राजेन्द्र सिंह, रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
6. उ0नि0 ना0पु0 रोहताश सिंह, थाना छपार, मुजफ्फरनगर। (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)
7. उ0नि0 ना0पु0 विनोद कुमार, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)




