Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » टाउन हाल वाहन पार्किंग में 24.23 लाख का घोटाला, चेयरपर्सन ने लिपिक को किया सस्पेंड

टाउन हाल वाहन पार्किंग में 24.23 लाख का घोटाला, चेयरपर्सन ने लिपिक को किया सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

टाउन हाल मैदान वाहन पार्किंग में हुए करीब 24.23 लाख के घोटाले के मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्रवाई करते हुए लिपिक प्रवीण कुमार को सस्पेंड कर दिया है। तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने लिपिक प्रवीण कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन को रिपोर्ट सौंपी थी। उनकी रिपोर्ट पर चेयरपर्सन ने संज्ञान लेते हुए लिपिक को सस्पेंड किया है। वहीं एई जलकल अनुज कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड रहे सभासद देवेश कौशिक को फिर से सफलता मिली है।
वार्ड संख्या 26 से सभासद देवेश कौशिक ने पिछले दिनों टाउन हाल पार्किंग के ठेके में घोटाले का आरोप लगाते हुए डीएम और ईओ से शिकायत की थी। डीएम के द्वारा इस प्रकरण में दो सदस्य समिति बनाकर जांच कराई जा रही है। उधर तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने जाने से पहले इस मामले में गंभीरता के साथ जांच पडताल की है। उन्होंने अपनी जांच में लिपिक प्रवीण कुमार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए दोषी माना है। वहीं प्रवीण कुमार की ठेकेदार से सलिंप्ता मानी थी। उन्होंने लिपिक प्रवीण कुमार के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मम विभागीय कार्यवाही किए जाने की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन को पत्र दिया था। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इस मामले में कार्रवाई की है। टाउन हॉल प्रांगण स्थित पार्किंग स्थल का ठेका दिवस उपलब्धता के आधर पर ठेकेदार सुनील कुमार निवासी कृष्णापुरी नाम स्वीकृत किया गया था। उक्त पार्किंग शुल्क वर्ष 2024-25 की अवशेष धनराशि जीएसटी सहित 24,23,799 रुपए ठेकेदार की ओर अवशेष है। उक्त के अतिरिक्त ठेके पत्रावली पर लगे चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, मूल निवास इत्यादि प्रमाण पत्र का सत्यापन भी सम्बन्धित पटल लिपिक प्रवीण कुमार द्वारा नही किया गया था। उक्त प्रकरण में प्रवीण कुमार लाईसेंस लिपिक द्वारा ठेकेदार से अवशेष धनराशि वसूलने हेतु तत्कालीन अधिशासी अधिकारी द्वारा बार-बार आदेशित करने के उपरान्त भीं रिकवरी की पत्रावली तैयार न किये जाने पर इनकी ठेकेदार के साथ सलिंप्ता प्रतीत होती है। इस मामले में चेयरपर्सन ने प्रवीण कुमार को सस्पेंड कर दिया है। प्रवीण कुमार लिपिक अपने निलबंन काल में मुख्य कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2, भाग 2 से 4 के मूल नियम-54 के अनुसार नियमानुसार निलबंन भत्ता देय होगा। इस मामले की जांच करने के एई जलकल अनुज कुमार को आदेश दिए गए है।

इन्होंने बताया
टाउन हॉल मैदान वाहन पार्किंग प्रकरण में साइसेंस लिपिक प्रवीण कुमार की ठेकेदार के साथ संलिप्ता पायी गई है। उनके द्वारा ठेकेदार से 24.23 लाख की रिकवरी नहीं की गई है। तत्कालीन ईओ की रिपोर्ट के आधार पर लिपिक प्रवीण कुमार को सस्पेंड किया गया है।
मीनाक्षी स्वरूप, चेयरपर्सन मुजफ्फरनगर

इन्होंने बताया
तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने जाने से पहले 13 मई 2026 को लाइसेंस लिपिक प्रवीण कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन को रिपोर्ट सौंपी है। चेयरपर्सन के द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया गया है। लिपिक के द्वारा करीब 24.23 लाख का घोटाले को अंजाम दिया गया है। चेयरपर्सन ने लिपिक प्रवीण कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
देवेश कौशिक, सभासद वार्ड संख्या 26

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल