मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के विद्युत नगरीय वितरण खंड (टेक्निकल एवं एडमिन) ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 30 जुलाई 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मंडी समिति के अंतर्गत बिजनेस प्लान के तहत जर्जर तार एवं विद्युत पोल बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित 11 केवी फीडरों पर निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चौड़ी गली फीडर क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा सर्राफा कॉलोनी फीडर क्षेत्र में 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक शटडाउन रहेगा।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें। कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन का समय परिवर्तित भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 90





