Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » श्वेता गोयल बनी इनरव्हील चैम्बर की अध्यक्ष

श्वेता गोयल बनी इनरव्हील चैम्बर की अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

होटल स्वर्ण इन में इनरव्हील क्लब चैम्बर का अधिष्ठापन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया गया।

समारोह में पीडीसी आशा जैन ने वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्वेता गोयल एवं उनकी टीम को कॉलर पहनाकर तथा बैज प्रदान कर विधिवत पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नई टीम का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई—

– अध्यक्ष: श्वेता गोयल
– सचिव: निधि शर्मा
– कोषाध्यक्ष: अंजू जलोत्रा
– एडिटर: चेतना सेठी
– आईएसओ: निशा सगल

समारोह में क्लब की नई टीम ने सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी ने नई टीम को सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल