Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खराब बिजली सप्लाई देने पर जेई पर गिरी गाज, बिजली घर से हटाया

खराब बिजली सप्लाई देने पर जेई पर गिरी गाज, बिजली घर से हटाया

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

खराब बिजली सप्लाई को लेकर उपकोक्तो के द्वारा की गई शिकायत पर मुख्य अभियंता ने जेई को हटा दिया है। जेई ब्रह्मजीत पर दो बिजलीघर की व्यवस्था सम्भालने का चार्ज था। उन्हें फिलहाल मेन ऑफिस में सम्बद्ध किया गया है।
जेई ब्रह्मजीत के द्वारा दो बिजली घर की सप्लाई व्यवस्था को देखा जा रहा था। उनके द्वारा मिमलाना रोड बिजली घर और महावीर चौक बिजली घर का कार्य देखा जा रहा था। पिछले दिनों उनके द्वारा सप्लाई मेंटेन नहीं की गई वहीं उपभोक्ताओं के द्वारा किए गए फोन भी रिसीव नहीं किए गए। रात्रि में लगातार हुई कटौती को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान रहे। जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से शिकायत की। इस मामले में मुख्य अभियंता ने कार्रवाई करते हुए उक्त जेई को दोनों बिजली घरों से हटा दिया है। अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि चीफ ने जेई ब्रह्मजीत को हटा दिया है। उनके स्थान पर सहारनपुर से आये जेई आनंद प्रकाश को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल