Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाला व्यक्ति पुलिस हिरासत में

भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाला व्यक्ति पुलिस हिरासत में

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक व्यक्ति पवन पुत्र नत्थन सिंह निवासी कमलनगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।

प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना नई मंडी पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति पवन उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल