Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंसूरपुर में बारिश से चार गरीब परिवारों के गिरे कच्चे मकान , भारी नुकसान

मंसूरपुर में बारिश से चार गरीब परिवारों के गिरे कच्चे मकान , भारी नुकसान

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जिले में पहली तेज बारिश कई गरीब परिवारों पर आफत बनकर टूटी। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बोपाड़ा में लगातार हुई बारिश के चलते चार गरीब परिवारों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए।

सुबह करीब 7 बजे इस्लाम पुत्र बशीर, शौकीन पुत्र समेद्दीन, फाती पत्नी स्वर्गीय बाबू तथा रचना पत्नी शोला के कच्चे मकान धराशायी हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। प्रारंभिक जांच में क्रमशः ₹25,000, ₹20,000, ₹15,000 और ₹8,000 के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। संबंधित रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल