Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बारिश बनी आफत पानी में डूबे सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर, अन्य उपकरण

बारिश बनी आफत पानी में डूबे सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर, अन्य उपकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


लगातार हो रही बारिश ने पूरे जनपद की बिजली व्यवस्था को बिगाडकर रख दिया है। बारिश के कारण विभिन्न बिजलीघरों में पानी भरा है, वहीं ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण भी पानी में डूबे है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर बिजली के पोल भी गिरे है। बारिश के कारण जनपद में करीब 60 से अधिक बिजलीघरो से सप्लाई प्रभावित रही है। इसके अलावा बुधवार की रातभर शहर और देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही है।
बुधवार की रात्रि आठ बजे से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण देर रात्रि करीब 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। विभिन्न स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन होने से सप्लाई पूरी तरह से फेल रही है। शहरी और देहात क्षेत्र में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही है। रोहाना बिजलीघर के कर्मचारियों ने बताया कि बधाई कलां से आ रही हाईटेंशन लाइन में देर रात्रि ब्रेकडाउन हो गया। जिस कारण सप्लाई खराब रही। उधर शहर के मिमलाना रोड, शामली रोड, माहवीर चौक, पचेंडा रोड, गांधी कालोनी, मंडी समिति, रूडकी रोड, नुमाईश कैम्प, सुजडू, टीपी नगर आदि बिजलीघरो से सप्लाई बाधित रही है। गुरुवार की सुबह भी बारिश नहीं रूकी है। लगातार बारिश होने से रामपुर तिराहा, रोहाना समेत कई बिजलीघरों में पानी भर गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर नीचे रखे ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण भी पानी में डूब गए। जिस कारण बिजली सप्लाई पूरे दिन प्रभावित बनी रही। वहीं रोहाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण बिजली के पोल भी गिरे है। पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने भारी मशक्कत करते हुए बिजलीघर और ट्रांसफार्मर को पानी से मुक्त किया है। उन्होंने बाल्टी और मग के द्वारा पानी बाहर निकाला है। उधर कर्मचारियों ने बारिश में ब्रेकडाउन और फाल्ट आदि को सहीं कर सप्लाई को चालू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल