मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए कीटनाशक दवा के 13 नमूने लिए है। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने शाहपुर में मेसर्स सफल सीड स्टोर को अभिलेख पूर्ण न होने के कारण उनके कीटनाशक लाइसेंस को निलंबित किया गया है।
बुधवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने लिपिक देवेन्द्र चौधरी के साथ सदर और बुढाना तहसील क्षेत्र में पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी की है। टीम के द्वारा सदर बुढ़ाना क्षेत्र में विभिन्न कीटनाशी विक्रेता फर्म का निरीक्षण कर 08 नमूने जाँच के लिए भेज गए है। वहीं शाहपुर में मेसर्स सफल सीड स्टोर को अभिलेख पूर्ण न होने के कारण उनके कीटनाशक लाइसेंस को निलंबित किया गया है । उधर उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने जानसठ और खतौली तहसील क्षेत्र में छापेमारी की है। उनके द्वारा कीटनाशक दवा के 5 नमूने लिए गए है। कीटनाशी विक्रेता को छापेमारी के दौरान अन्य पेस्टीसाइड विक्रेताओ को पेस्टीसाइड बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मैमो देने के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने एंव किसानो को संस्तुत मात्रा मे ही कीटनाशको की ब्रिकी के निर्देश दिये गये। राहुल तेवतिया ने बताया कि नमूनो को शीध्र ही जॉच हेतु प्रयोगशाला मे भेजा जायेगा तथा परिणाम प्राप्ति के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।






