मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के कुछ ठेकेदार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। नगर पालिका में होने वाले टेंडन को लेकर कुछ ठेकेदारों के द्वारा पूल करने की भूमिका बनाई जा रही है। शुक्रवार को पचेन्डा रोड स्थित दीनदयाल कॉलेज व गोरी शंकर मंदिर के समीप काफी संख्या में ठेकेदार एकत्र हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि ठेकेदारों के द्वारा यहां पर पालिका के टेंडर में पूल करने को लेकर विस्तार से वार्ता की गई है। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है यह अभी भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है। उधर इस मामले को लेकर चेयरपर्सन और पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 382





