Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उपभोक्ता हित सर्वोपरि, “उपभोक्ता देवो भवः” की भावना से कार्य करने के निर्देश

उपभोक्ता हित सर्वोपरि, “उपभोक्ता देवो भवः” की भावना से कार्य करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रबन्ध निदेशक  रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने  मेरठ स्थित विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय मेरठ के अन्तर्गत 33/11 केवी उपकेन्द्र इन्चौली एवं मवाना रोड स्थित 33/11 केवी बना उपकेन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने विद्युत व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया और संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पावर ट्रांसफार्मर की प्रोटेक्शन प्रणाली को हर हाल मे सुदृढ बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी से समय रहते बचा जा सके। उन्होनें 11 केवी एवं 33 केवी वीसीबी (वेक्यूम सर्किट ब्रेकर) की ट्रिपिंग तथा रिले सैटिंग सहित अन्य तकनीकी मानकों को भी बारीकी से परखा। प्रबन्ध निदेशक ने मानसून को देखते हुए विशेष निर्देश दिए कि रिले सैटिंग एवं टेप चेन्जर की सैटिंग की नियमित जॉच सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्युत लाइनों के नीचे आ रहे पेडों, की कटाई-छटाई कराई जाए तथा उपकेन्द्र परिसर व यार्ड की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

प्रबन्ध निदेशक ने लॉग शीट की जॉच करते हुए, इसे नियमित एवं सही तरीके से भरने के निर्देश दिए जिससे उपकेन्द्रों की कार्यप्रणाली की सटीक जानकारी उपलब्ध रहें। उन्होनें सुरक्षा प्रोटोकॉल का कडाई से पालन सुनिश्चित करनें के भी सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि है अधिकारी / कर्मचारी “उपभोक्ता देवो भवः” की भावना से उपभोक्ताओं से शालीन एवं मधुर भाषा मे संवाद करना सुनिश्चित करें जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर एवं संतोषजनक सेवा प्रदान की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल