June 22, 2025 10:45 pm

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पालिका परिसर में बने पीर की जानकारी सार्वजनिक करने को ईओ को दिया ज्ञापन

पालिका परिसर में बने पीर की जानकारी सार्वजनिक करने को ईओ को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शिवसेना के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में पालिका ईओ को एक ज्ञापन दिया। जिसमें शिवसेना नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि नगर पालिका प्रांगण में स्थित कथित पीर की जानकारी सार्वजनिक की जाए।
शिवसेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी व जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि सर्व विदित है कि नगर पालिका की सरकारी भूमि पर काफी समय से एक पीर ( कब्र) बना हुआ है। इसके बारे में कई भ्रामक जानकारियां है। इन्हीं भ्रामक जानकारियों से भ्रमित होकर बहुत से हिंदू श्रद्धालु पीर को पूजने के लिए भी आते हैं। जबकि पीर की वास्तविक सच्चाई किसी को ज्ञात नहीं है। सनातन धर्म के हितों को देखते हुए कब्र का इतिहास बताया जाए। यह कब्र किस साधु संत पीर फकीर के नाम पर है और इसके नीचे किस व्यक्ति को दफनाया गया था। इस व्यक्ति के द्वारा ऐसे क्या महान कार्य किए गए थे, जो कि इसे आज काफी लोगों पूजते हैं। जबकि सनातन धर्म में किसी भी मरे हुए व्यक्ति के ऊपर ना ही तो कोई प्रसाद चढ़ाया जाता है और ना ही उसे प्रसाद को खाया ( ग्रहण) किया जाता है। शिवसेना मंडल अध्यक्ष रेनू चौधरी व जिला अध्यक्ष सुनीता मलिक ने कहा कि जनपद में कहीं मेंने रोड पर, कहीं पार्कों में ,कहीं रेलवे स्टेशन व सरकारी भूमि पर ऐसे कई फर्जी पीर बनाकर पीर जिहाद कर सरकारी भूमि को कब्जाया जा रहा है। ऐसी फर्जी पीरों को नश्ते नाबुत कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, नेहा गोयल, शालिनी शर्मा, अर्जुन गोस्वामी, सुमन प्रजापति, अनीता प्रजापति, मालती देवी, छाया देवी, कमलेश देवी, रीना प्रजापति, पारूल चौधरी, कांता देवी, प्रदीप कोरी, गोपी वर्मा, अंकित बालियान, दीपक आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल