Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अब सभासदों को भी सांसद व विधायक की तर्ज पर विकास कार्य कराने के लिए मिलेगी निधि

अब सभासदों को भी सांसद व विधायक की तर्ज पर विकास कार्य कराने के लिए मिलेगी निधि

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अब सभासदों को भी सांसद और विधायकों की तरह अपने वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए व्यक्तिगत निधि मिलेगी। सभासदों को निधि मिलने का मुद्दा विधान परिषद में बडी मजबूती के साथ रखा गया है। जिस पर शासन ने डीएम से आख्या मांगी है। डीएम की रिपोर्ट के बाद इस मामले को गति दी जाएगी। सभासद अपनी निधि से सड़क, पथ प्रकाश, नाली, पेयजल आदि कार्य करा सकेगे।
चेयरपर्सन और चेयरमैन के द्वारा नगर पालिका का मुख्य संचालन किया जाता है। सभासदों से प्रस्ताव लेकर बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखे जाते है। एजेंडा तैयार होने पर चेयरपर्सन व चेयरमैन के द्वारा बोर्ड बैठक बुलाई जाती है। बोर्ड बैठक में उक्त एजेंडा ईओ के द्वारा पढा जाता है और सदन में उक्त प्रस्तावों पर स्वीकृति और अस्वीकृति की मोहर लगती है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए निर्माण कार्य व विकास कार्य शुरू किए जाते है। इसके अलावा शासन स्तर से चेयरपर्सन, चेयरमैन के अधीन ही विभिन्न मदों में बजट मिलता है। इसमें स्वच्छता, पेयजल, निर्माण समेत विभिन्न मदों प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का बजट आता है। अब विधान परिषद सदस्य आनंद कुमार सिंह व जितेंद्र कुमार सेंगर ने विधान परिषद में सभासदों को लेकर भी मुद्दा रखा है। इस मुद्दे में पालिका के सभासदों को व्यक्तिगत निधि प्रदान किए जाने का आग्रह किया है। जिससे वह सड़क, नाली, पेयजल और बिजली समेत स्वच्छता के कार्यों को अपने वार्ड में तीव्रता से करा सकते हैं। इसको लेकर शासन ने डीएम स्तर से आख्या मांगी है। जिसमें पालिका के कार्यों समेत सभासदों की संख्या को लेकर आख्या तैयार होगी। जिसे शासन को भेजा जाएगा। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पालिका प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल