मुफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार की रात्रि में आए तूफान से पावर कारपोरेशन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस दौरान शहर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूिर्त प्रभावित रही है। हाईटेंशन लाइनों के ऊपर पेड और डालिया गिरने से लाइनों में ब्रेकडाउन रहा है।


जिस कारण बिजलीघरों से सप्लाई नहीं हो पायी है। इसके अलावा काफी स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी टूटकर गिरे है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता मनोज यादव, संजय कुमार ने तूफान रूकने के बाद आपूर्ति को दुरूस्त कराने को लेकर रातभर कार्य कराया है।
Author: hindustancitynews
Post Views: 111





