मुजफ्फरनगर।
गली मोहल्लों में लोगों को अपना शिकार बना रहे खुंखार व आवारा कुत्तों से शहर को नगर पालिका शीघ्र मुक्ति दिलाने जा रही है। नगर पालिका आवारा कुत्तों को पकडने और उनकी नशबत्ती आदि करने के लिए एक संस्था के साथ अनुबंध करने जा रही है। जिसकी नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी है। नगर पालिका इस संस्था को सभी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ अभियान में भी सहयोग करेंगी। आवारा कुत्तों को फिलहाल काजी हाउस में रखने की व्यवस्था जाएगी। इसके बाद अन्य विकल्प तलाशा जाएगा।
शहर में आवारा और खुंखार कुत्तों में आतंक बढता जा रहा है। सुनसान गली मोहल्लों से निकलने में अब लोगों को डर लगने लगा है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में आवारा कुत्ते कई लोगों को काट चुके है। इस संबंध में स्थानीय लोग बार-बार नगर पालिका में शिकायत कर रहे है। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर पालिका शीघ्र इस समस्या का समाधान करने जा रही है। इसके लिए एक संस्था के साथ मिलकर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इस संस्था को सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार को कुत्तों के रखने की काजी हाउस में व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। वहीं शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। वहीं पशु चिकित्सक के द्वारा जांच भी कराई जाएगी।
