Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंत्री ने पात्र लाभार्थी श्रमिकों एवं अटल आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के अभिभावकों को प्रमाण-पत्र किये वितरित

मंत्री ने पात्र लाभार्थी श्रमिकों एवं अटल आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के अभिभावकों को प्रमाण-पत्र किये वितरित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अन्र्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से प्रदेश के समस्त श्रमिकों / मजदूरों को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार कक्ष में  अनिल कुमार मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार,  वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर,  सुधीर सैनी  जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला प्रशासन से  कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकार विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारीगण, विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारीगण, श्रमिकगण , श्रम विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण के द्वारा देखा गया। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम विकास भवन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न जन प्रतिनिधियों यथा  अनिल कुमार  मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर,  सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला प्रशासन से  कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकार विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारीगण, विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारीगण, श्रमिकगण एवं श्रम विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत, सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों के सरंक्षण एवं विकास हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है, जिनका उ‌द्देश्य श्रमिकों को सुरक्षित कार्य परिवेश, न्यायसंगत पारिश्रमिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। अनिल कुमार जी मा० कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा ‘अन्र्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए अवगत कराया गया कि श्रमिक वर्ग राष्ट्र एवं प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण से ही निर्माण, उद्योग, सेवा एवं कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति संभव हो पाती है। श्रमिकों का योगदान प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में, विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थी श्रमिकों एवं अटल आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र-2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के अभिभावकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम के अन्त में सहायक श्रमायुक्त द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, उद्योग संगठनों से जुडें प्रदाधिकारियो, श्रम संगठनों के पदाधिकारियों उपस्थित श्रमिकों, मीडिया से जुडे पत्रकार बन्धुओं, अधिकारीगणों/कर्मचारीगणों का अभिनन्दन करते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल