मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग के द्वारा लागातार सख्ती की जा रही है। समय समय पर अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, वहीं कार्रवाई करते हुए चालान, गाडी सीज और जुर्माना भी वसूला जा रहा है। फिर भी लोग ट्रैफिक नियम तोडने से नहीं डर रहे है। हम बात वर्ष 2025.26 की कर रहे है। पिछले एक साल करीब 14,861 लोगों के द्वारा ट्रैफिक नियमों को तोडा गया है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग में करीब 14.09 करोड रुपए का जुर्माना वसूला है। ट्रैफिक नियमों का पाठ पढाने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा लोगों को समय सयम पर जागरूक भी किया गया है, वहीं कडी कार्रवाई भी की गई है।
जनपद में आए दिन दुर्घटनाए हो रही है। इन दुर्घटनाओं में काफी लोगों की जान भी जा चुकी है, फिर भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने विभागीय टीम के साथ कडी कार्रवाई की है। कुछ लोग नियमों को ताक पर रखते हुए वाहनों को सड़कों पर दौडाते है। ऐसे लोगों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बडी कार्रवाई की है। ट्रैफिक निमय तोडने पर 14,861 का चालान किया गया है। वहीं करीब 14.09 करोड का जुर्माना वसूला गया है। जिसमें से ओवरलोड 930 माल वाहनों का चालान, 656 वाहनों को बंद और 5.85 करोड का वसूला जुर्माना वसूला गया है। हेलमेट न लगाने वाले 9604, सीट बेल्ट न लगाने वाले 1088, ओवर स्पीड पर 1659 लोगा का चालान हुआ है।

एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की गई कार्रवाई
बिना हेलमेट- 9604
बिना सीटबेल्ट- 1088
मोबाइल का प्रयोग- 522
रॉग साइड चलना -374
नशा कर ड्राईविंग करना- 88
अवैध पार्क करना -538
खतरनाक ड्राईविंग- 68
ओवर स्पीड- 1659
योग- 13941





