Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मंदिर में जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पैंट पहनकर जाने पर रोक

मंदिर में जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पैंट पहनकर जाने पर रोक

बागपत। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

बड़ागांव के श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में महिलाओं व लड़कियों के जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पैंट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर समिति ने इसके लिए वहां बोर्ड भी लगा दिया है। मंदिर में सूट, साड़ी पहनकर और सिर ढंककर आने को कहा गया है। यह रोक बृहस्पतिवार से लग गयी है। प्रबंधक प्रभास जैन के अनुसार यह केवल इसलिए किया गया है, जिससे हमारे बच्चे पुरानी संस्कृति को दोबारा से अपना सकें। उनके अनुसार इस समय बच्चे संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और आधुनिकता की तरफ बढ़ रहे हैं। उनकी आधुनिकता पर रोक नहीं होनी चाहिए, मगर धार्मिक स्थलों पर हम संस्कृति को कायम रख सकते हैं।
महिलाओं व लड़कियों के जींस-टॉप, बरमूडा, स्कर्ट, नाइट सूट, हाफ पैंट पहनकर मंदिर में आने पर रोक लगाने का केवल यही कारण है कि उनको संस्कृति से जोड़कर रखना। मंदिर समिति के सदस्य त्रिलोक जैन का कहना है कि यह केवल बोर्ड लगवाया गया है, इसके लिए किसी पर दबाव नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल