मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा में बच्चों के बीच हुई मामली कहासुनी ने बडे विवाद का रूप ले लिया। बच्चों के आपसी विवाद के कारण दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना से गांव में हडकम्प मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 160






